SwadeshSwadesh

...तो ज्यादा समय तक टिका रहेगा आपका नेल पेंट

Update: 2017-03-22 00:00 GMT


-अक्सर लड़कियों द्दारा नेल पेंट लगाने से पूर्व उसे शेक करती है। जो कि बेहद गलत साबित होता है। इससे नेल्स का लुक बिगड़ता है। इसलिए बेहतर है कि नेलपॉलिश को शेक करने के बजाय हथेलियों में लेकर उसे रगड़े।

-नेल्स को अच्छा लुक देने के लिए नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट जरुर लगाए। इससे आपके नेल्स के लुक में चार चांद लग जाएगें।

-जहां तक संभव हो नेलपॉलिश का पतला कोट नेल्स पर लगाए। जो कि आपके नेल्स पर टिके रहने के लिए जरुरी है। मोटा कोट लगाने पर इसका जल्दी उतरना तय है।

-नेल पेंट लगाने के बाद आप अपने नेल्स पर क्यूटिकल ऑयल लगा सकते है। जो कि नेलपेंट जल्द नही उतरने देगा।

-नेलपेंट लगाने के बाद आखिर में बेस कॉट लगाना कभी ना भूले क्योंकि ये आपके नेल पेंट को लंबे समय तक बनाए रखेगा।

Similar News