SwadeshSwadesh

केजरीवाल ने कहा - नेपोलियन नहीं हैं हम

Update: 2017-03-21 00:00 GMT

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एमसीडी चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उनका कहना था कि वे चुनाव दर चुनाव जीतने और अपने क्षेत्रों को लेकर कहा कि वे कब्जा करने वाले नेपोलियन नहीं हैं। हम हर चुनाव नहीं जीत सके। हम तो देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार की शाम फेसबुक पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को लंदन और पेरिस की तरह सुंदर बनाना होगा। स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रयास करना होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईमानदार पार्टी एमसीडी चुनाव जीतती है तो हम दिल्ली को स्वच्छ रखेंगे।

उनका कहना था कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दिल्ली में बेहतर कार्य करने के लिए जुटना होगा। एमसीडी चुनाव में पार्टी दिल्ली में साफ सफाई, इसे लंदन पेरिस की तरह शानदार बनाने पर ध्यान देने की बात करेगी।

Similar News