SwadeshSwadesh

भारतीय संस्कृति का सिरमौर बनेगा उप्र-नंद किशोर वाल्मीक

Update: 2017-03-21 00:00 GMT
आगरा। देश के सबसे बड़े राज्य उप्र में भाजपा के प्रचंड बहुमत वाली सरकार का  गोरखनाथ पीठ के महंत एवं सासंद योगी आदित्यनाथ ने नेतृत्व संभाल लिया। रविवार को लखनऊ में उनके शपथ लेेने के साथ ही समस्त ब्रजप्रांत में धर्मजागरण के कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाना प्रारंभ कर दिया।
 
उत्सव का नेतृत्व धर्मजागरण के प्रांत संयोजक व शहर के जाने माने समाजसेवी नंदकिशोर वाल्मीक ने भगवान शिव के रूद्राभिषेक के साथ किया। बाद में कार्यकर्ताओं के साथ शहर के प्रमुख चैराहों पर बूंदी के लड्डुओं का वितरण प्रसाद स्वरूप किया। नंदकिशोर वाल्मीक ने कहा कि मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा अनुभवी व समाजिक कार्यो से जुड़े रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश चहुमुंखी विकास करेगा और आगे बढे़गा। 
 
 
G
M
T
 
               
 
 
 
Text-to-speech function is limited to 200 characters
 
  Options : History : Help : Feedback Close

Similar News