SwadeshSwadesh

ताजनगरी में गूंजे 'देश में मोदी प्रदेश में योगी' के नारे

Update: 2017-03-19 00:00 GMT

मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भाजपाइयों ने निकाला जुलूस

आगरा। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के खुशी तो भाजपा कार्यकर्ताओं में पहले से ही थी और शनिवार सांय लखनऊ से गोरखपुर के सांसद महंत योगी आदित्यनाथ को उप्र के मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर व्याप्त हो गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या व भाजपा नेता दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्तााओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा कर बधाई दी। बाद में भाजपाईयों ने चिंरजीवसेवा सदन अलबतिया रोड से शंकरगढ़ पुलिया तक विजय जुलुस निकाला। इस दौरान हर-हर मोदी, हर-हर महादेव, देश में मोदी, प्रदेश में योगी के नारे लगाये।

विजयोत्सव में उमड़े कार्यकर्ता
उप्र विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड जनादेश का सम्मान करने हेतु शनिवार को भाजपा जिला व महानगर के कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह,  जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, भानु प्रताप चौहान, प्रकाश राजपूत, दिनेश गोयल, अशोक अग्रवाल, रामसेवक त्यागी, क्षेत्रीय मीडिया सह मीडिया प्रभारी केके भारद्वाज, संन्तोष सिकरवार, कल्पना धाकरे, शिवकुमार प्रमुख, मनोज गुप्ता, बबिता चौहान, सोनू चौधरी व मनोज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

महाजन भवन में हुआ मिष्ठान वितरण
भाजपा आगरा महानगर द्वारा महाजन भवन, जयपुर हॉउस पर विजयोत्सव मनाया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने की। कार्यक्रम में प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नवीन जैन, विजयदत्त पालीवाल, केशो मेहरा, अनिल चौधरी, अंजुला माहौर, टीएन अग्रवाल, भानु महाजन, राजकुमार गुप्ता, अश्वनी वशिष्ठ, रामबाबू हरित, भगवानदास दक्ष, बबिता चौहान, रश्मी सिंह, महामंत्री अशोक पिप्पल, हेमन्त भोजवानी, महानगर उपाध्यक्ष जेडी शर्मा, सुमित उपाध्याय, दिनेश अगरिया, बॉबी वर्मा आदि उपस्थित रहे।    

Similar News