SwadeshSwadesh

मणिपुर में आज पहली बार बनेगी भाजपा की सरकार

Update: 2017-03-15 00:00 GMT

इंफाल| मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला आज एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी और इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार भाजपा नीत सरकार बन जाएगी।

राज्यपाल ने भाजपा विधायक दल के नेता बीरेन सिंह को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था. सिंह को सरकार बनाने का निमंत्रण ऐसे दिन दिया गया है जब राजग में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंट के चार सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

राजभवन सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर एक बजे होगा। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री के साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे, भाजपा सूत्रों ने यहां कहा कि इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना है. सूत्रों ने हालांकि कहा कि यह छोटा मंत्रिमंडल होगा और इसमें अन्य सहयोगियों का प्रतिनिधित्व होगा।

राजभवन सूत्रों ने के मुताबिक नगा पीपुल्स फ्रंट के चार विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की. भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।

Similar News