SwadeshSwadesh

बुढ़ापे और झुर्रियों को दूर भगाएं मुंगफली

Update: 2017-03-14 00:00 GMT

मुंगफली सेहत को दुरूस्त रखने में भी यह काफी कारगर साबित होता है। इसे किसी भी रूप में खाया जा सकता है। आयुर्वेद में इसके कई फायदे बताए गए हैं। आप इसे कच्चा, तलकर या भूनकर, हर तरह से खा सकते हैं। यह काफी गर्म होता है। आइए इसके दूसरे फायदे के बारे में हम आपको बताते हैं।



-मुंगफली के नियमित सेवन से शरीर सुन्दर रहता है एवं कब्ज से भी राहत मिलती है।
- मुंगफली के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए मुंगफली का सेवन काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके खाने से बच्चे का विकास सही तरीके से होता है।

- मुंगफली का रोजाना इस्तेमाल आपके शरीर को गर्म रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 6 विटामिन पाया जाता है जिससे आपकी त्वचा नर्म और मुलायम रहती है।

- इसके लगातार सेवन से दिल की बीमारियों में भी काफी राहत मिलती है।  

- रोजाना मुंगफली के इस्तेमाल से शरीर के खून की कमी नहीं होती है।

-बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है।

-एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकने में भी मूंगफली रामबाण का काम करता है।

Similar News