राजनाथ ने उत्तरप्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बधाई दी

Update: 2017-03-11 00:00 GMT

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के तहत आने वाले रूझानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पार्टी की उत्तरप्रदेश इकाई को शुभकामनाऐं दी हैं। उन्होंने उत्तरप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बधाई दी।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के प्रदर्शन से प्रसन्न नज़र आए। मीडिया में यह जानकारी सामने आई है कि मतगणना के दौरान आने वाले रूझानों को लेकर उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। मतदाताओं ने भाजपा को पसंद किया है। यह एक अच्छी बात है। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की सराहना की जाना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इस तरह की बात कहने पर केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें धन्यवाद दिया है।

Similar News