SwadeshSwadesh

अमित शाह के रोड़ शो में उमड़ी भीड़

Update: 2017-02-21 00:00 GMT

इलाहाबाद| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे रोड़ शो शुरू किया। अमित शाह ने रोड़ शो के माध्यम से मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। अमित शाह के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य शामिल थे।

भारतीय जनता पार्टी का चुनावी रथ केसरिया रंग से सजा था जिस पर पुष्पमालाऐं लगी थीं और भारतीय जनता पार्टी के स्टीकर, झंडे आदि से रथ सजा हुआ था। अमित शाह को लकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम थे।

अमित शाह की रैली में बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा के ध्वज लेकर शामिल हुए। इस दौरान वन्दे मातरम के नारे हर कहीं गूंजे। अमित शाह का रथ जहां भी जा रहा था वहां भाजपा समर्थक अमित शाह का अभिवादन कर रहे थे और अमित शाह भी लोगों का अभिवादन कर रहे थे। उनका रोड शो 6 किलोमीटर के एरिया में निकलेगा।

Similar News