गांव-गांव जाकर मांगे भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा के लिये वोट
झांसी। कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने कहा कि बबीना विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा के पक्ष में माहौल है। यहा के मतदाता अब क्षेत्रीय पार्टी को छोड़ राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजीव पारीछा को विधायक बनाने जा रहे है। क्योंकि क्षेत्रीय लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अभिभूत है। उनके द्वारा देश हित में उठाये जा रहे ऐतिहासिक कदम विश्व भर मे सराहे जा रहे है।
पूर्व मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा आज भाजपा के पक्ष मे पाडऱी, पोहरा, बरगंढ़, आरी, केशवपुर, कोट, बेहरा, ईसागढ़ आदि बबीना विस क्षेत्रों मे जनसंम्पर्क कर रहे थे। इससे पहले उन्होने चिंरगाव, बड़ागांव, बबीना ब्लाक मे नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया। उन्हंोंने कहाकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य, क्षेत्रीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती से लोगों का सीधा जुड़ाव भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में मजबूत करने का काम कर रहा है। केन्द्र सरकार की तमाम योजनाओं से लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है। सपा कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोलते हुये हरगोविन्द कुशवाहा ने कहा कि ये पार्टियां मौका परस्त हैं। वोट लेने के बाद ये दल लोगों को भूल जाते है। इन दलों से लोगों को, मतदाताओं को सावधान रहने की जरूरत है। सपा सरकार मे गुंडाराज, कांग्रेस में भ्रष्टाचार, और बसपा मे पत्थर प्रेम को बढ़ावा मिलता है। सबका साथ सबका विकास केवल भाजपा कर रही है। करती है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा को ईवीएम मे चुनाव चिन्ह कमल वाले बटन दबाकर भारी मतों से जिताने का आव्हान सभी से किया। इसके साथ ही उन्होंने कुशवाहा समाज का हित भाजपा में सुरक्षित बताया।
इस अवसर उनके साथ मंगल सिंह कुशवाहा पूर्व प्रधान पाडऱी, कानूराम कुशवाहा पूर्व प्रधान पौहरा, हरीराम कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, विजय ंिसंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकुश सेना धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा समेत भारी संख्या मे क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।