आगरा। पिछले दो साल से जिसका इंतजार था वह घड़ी आ गई। आगरा में सिक्स लेन के लिए खंदारी पर बन रहे फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं, सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ वाले फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। जबकि दूसरी तरफ की फ्लाईओवर की सडक़ को फाइनल टच दिया जा रहा है।
आगरा में सिक्स लेन के लिए खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया और वाटर वक्र्स पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इससे शहर में जाम लगा रहता है, सिक्स लेन के कार्य को तेज गति से करने के लिए कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में सबसे पहले खंदारी फ्लाईओवर का काम पूरा किया जा रहा है। गुरुवार रात को सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ वाले फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल दिया गया, जबकि भगवान टॉकीज से सिकंदरा की तरफ वाले रोड पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसे भी जल्दी खोल दिया जाएगा।
हिल रहा फ्लाईओवर
सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ वाले फ्लाईओवर को खोले जाने के बाद वाहन दौड रहे हैं। फ्लाईओवर लंबा है, इसलिए बीच में पहुंचने पर यह हिलता है, यहां कुछ देर तक लोग रुकने के बाद जल्दी से जल्दी फ्लाईओवर से नीचे उतरना चाहते हैं।