SwadeshSwadesh

प्रियंका को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

Update: 2017-12-05 00:00 GMT


 दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के जाले प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत जोगियारा की बेटी को मिले राष्ट्रपति पुरस्कार ने जिलावासियों को गौरवान्वित किया है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सौजन्य से जोगियारा गांव निवासी दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ मुनचुन की सुपुत्री प्रियंका सिंह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रविवार को राष्ट्रपति भवन के हॉल में पुरस्कार प्रदान किया।

प्रियंका सिंह के पिता दिग्विजय नारायण सिंह भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। इनकी पुत्री प्रियंका के पुरस्कृत होने से जिले के साथ-साथ पूरे मिथिलांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिसके लिए प्रियंका सिंह के परिजन एवं गांव-समाज के लोगों ने देश के राष्ट्रपति को साधुवाद दिया है।

Similar News