SwadeshSwadesh

विनीत चौधरी को हिमाचल का नया मुख्य सचिव किया नियुक्त

Update: 2017-12-31 00:00 GMT

शिमला | विनीत चौधरी को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह वी.सी. फरका की जगह लेंगे। चौधरी 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पहले वह मुख्य सलाहकार (जन शिकायत निवारण) के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हम आपको बता दे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अशोक शर्मा को नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। शर्मा श्रवण डोगरा का स्थान लेंगे।

Similar News