SwadeshSwadesh

विनय सहस्रबुद्धे आईसीसीआर के अध्यक्ष नियुक्त

Update: 2017-12-30 00:00 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धु को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह जाने माने विद्वान लोकेश चंद्रा का स्थान लेंगे। विदेश मंत्रालय से संबद्ध स्वायत्त संस्था के रूप में आईसीसीआर अन्य देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों और संपर्क को संचालित करती है। सहस्रबुद्धे की नियुक्ति पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है। वह शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Similar News