SwadeshSwadesh

पाक नहीं आ रहा है बाज, फिर से किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Update: 2017-12-28 00:00 GMT

जम्मू। पुंछ जिले के डिग्वार सेक्टर में गुरुवार की सुबह भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

बताया जा रहा है कि पाक सैनिकों ने गुरुवार की सुबह पुंछ जिले के डिग्वार सेक्टर में स्थित भारतीय अग्रिम चौकियों और आबादी वाले क्षेत्रों में गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस दौरान दोनों ओर से अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

Similar News