SwadeshSwadesh

राबड़ी देवी ने कहा - 3 जनवरी को जो फैसला आएगा, वो भी सही आएगा, भगवान पर है भरोसा

Update: 2017-12-24 00:00 GMT

पटना। चेहरे पर तनाव का भाव लिये राजद सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी सह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कोर्ट के फैसले का सम्मान किया और पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को मनोबल ऊंचा कर पार्टी के काम में लगे रहने का एेलान किया। रांची सीबीआई कोर्ट से चारा घोटाले मामले में लालू यादव को दोषी करार और जेल जाने के फैसले के बाद यह पहला मौका था जब राबड़ी देवी रविवार को मीडिया से रूबरू हुईं।

राबड़ी देवी ने कहा हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते आये और आज भी करते हैं। 3 जनवरी को जो फैसला आयेगा, वो भी सही आयेगा। हमको भगवान पर भरोसा है। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। राबड़ी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लालू की ताकत हैं और लालू आप लोगों की ताकत। आप शांतिपूर्ण और मनोबल ऊंचा रखकर अपना काम करें।

लालू की तबियत पर चिंता जताते हुए राबड़ी ने कहा कि लालू जी की तबियत खराब रहती है। कोर्ट में हमलोग तो कागज लगाये थे, लेकिन क्या हुआ, पता नहीं। उन्होंने कहा कि यह जग जाहिर है। उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ है और सुबह शाम वह दवा खाते हैं। वह खुद से दवा नहीं खाते। इस बात की चिंता है कि दवा कैसे खायेंगे।

Similar News