SwadeshSwadesh

ताज देखने वाले विदेशी पर्यटकों का बनेगा नया रिकॉर्ड

Update: 2017-12-23 00:00 GMT

आगरा। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल को निहारने वाले विदेशी मेहमानों का इस बार नया रिकॉर्ड बनना तय माना जा रहा है। नवंबर तक 7.6 लाख विदेशी सैलानी ताजमहल निहार चुके हैं। एक साल में सर्वाधिक विदेशी पर्यटकों के आने का रिकॉर्ड वर्ष 2012 में 7.9 लाख का है। देश में सर्वाधिक पर्यटक ताजमहल को देखने आते हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा वर्ष 2012 तक निरंतर बढ़ा। फिर वर्ष 2015 तक इसमें कमी आई। वर्ष 2016 में संख्या फिर बढ़ी। इस साल जनवरी से नवंबर तक हर माह पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक विदेशी ताज देखने आए। मार्च में सर्वाधिक 1.07 लाख विदेशी सैलानियों ने ताज देखा। नवंबर में भी 1.01 लाख विदेशी पहुंचे।

अभी दिसंबर तक के आंकड़े जुड़ने बाकी हैं। इसके बाद वर्ष 2017 में विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा आठ लाख से ऊपर पहुंचना तय है, जो कि एक नया रिकॉर्ड होगा।


 

Similar News