SwadeshSwadesh

राहगीर से मदद मांगी तो उसने भी किया दुष्कर्म

Update: 2017-12-11 00:00 GMT

-कैंसर की मरीज के साथ सामूहिक दुष्कर्म
लखनऊ। ब्लड कैंसर से 5 साल से लड़ रही सरोजनीनगर निवासी एक किशोरी के साथ शुक्रवार रात 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सामान खरीदने बाजार गई किशोरी को परिचित युवक बाइक से सुनसान इलाके में ले गया। वहां दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद लड़की को सड़क पर छोड़कर भाग निकला। उधर से गुजर रहा बुलेट सवार बालू का सप्लायर मददगार बनकर किशोरी को अपने साथ ले गया और हवस का शिकार बनाने के बाद फरार हो गया। देर रात घर पहुंची किशोरी की हालत देख परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बालू सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है।

सरोजनीनगर के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार शाम करीब 4:30 बजे सामान लेने चिल्लावां बाजार गई थी। यहां उसका पहले से परिचित रहीमाबाद निवासी शुभम बाइक से आया। काफी देर तक बातों में उलझाने के बाद वह किशोरी को अपने साथ नटकुर के पास सुनसान में स्थित एक झोपड़ी में ले गया। यहां शुभम का एक दोस्त पहले से मौजूद था। दोनों ने किशोरी के साथ रात 11 बजे तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बाइक से सड़क तक लेकर आए और यहां छोड़कर भाग निकले।सुनसान सड़क पर किशोरी किसी मददगार के इंतजार में खड़ी थी। तभी उधर से गुजर रहे बुलेट सवार बंथरा के जयसिंह खेड़ा निवासी वीरेंद्र यादव ने उसे देखा। बाइक रोककर वीरेंद्र उसके पास गया और उसकी आपबीती सुनी। इसके बाद घर छोड़ने के बहाने बुलेट पर बैठाकर थोड़ी दूर आगे पुलिया के पास ले गया। यहां वीरेंद्र ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे उसके हाल पर छोड़कर भाग निकला।

Similar News