SwadeshSwadesh

हिमाचल विधानसभा चुनाव में 74 प्रतिशत हुआ मतदान

Update: 2017-11-09 00:00 GMT

नई दिल्ली| हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 74 फीसदी मतदान हुआ है। सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे से हुई जो शाम 5 बजे तक चली। हिमाचल प्रदेश चुनावों में आजाद भारत के पहले मतदाता 100 वर्षीय श्याम शरण नेगी ने डाला वोट। उनका रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया। 

प्रदेश में नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुख राम ने अपने मतदान केन्द्रों पर परिवार सहित वोट डाला है।

इस बार कुल 50 लाख 25 हजार 941 मतदाता चुनाव में उतरे 337 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 2568761 पुरुष और 2457166 महिला वोटर हैं। मतगणना 18 दिसम्बर को गुजरात के साथ ही होगी।

हम आपको बता दें कि इस चुनावी रण में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि यहां मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, आठ मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और बीजेपी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड रही है। जबकि बसपा 42 सीट पर, माकपा 14 सीट पर, स्वाभिमान पार्टी और लोक गठबंधन पार्टी छह-छह सीटों पर और भाकपा तीन सीटों पर मैदान में है।

Similar News