SwadeshSwadesh

IND Vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से मैच हराया, जीती सीरीज

Update: 2017-10-29 00:00 GMT

कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के लिये न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये न्यूजीलैंड को 338 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 331 रन बनाये। और भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से मैच हराया।

न्यूजीलैंड के लिये कॉलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल बैटिंग करने आये। इस दौरान गप्टिल कुछ खास नहीं कर पाये और 10 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हो गये। टीम का दूसरा विकेट कॉलिन मुनरो के रूप में गिरा। मुनरो ने 75 रनों की शानदार पारी खेली और चहल की गेंद पर आउट हो गये। कप्तान केन विलियमसन 64 रन बनाकर चहल की गेंद का शिकार हुये। इनके बाद रोस टेलर 39 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुये। वहीं हेनरी निकल्स 37 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हुये।

पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत ने 6 विकेट खोकर 337 रन बनाये। टीम इंडिया के लिये रोहित और धवन ओपनिंग करने आये। इस दौरान भारत का पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा। धवन 20 गेंदों में 14 रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर आउट हुये। वहीं टीम का दूसरा विकेट रोहित के रूप में गिरा। रोहित ने वनडे करियर का 15वां शतक जड़ा। उन्होंने 138 गेंदों में 18 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 147 रन बनाये और इसके बाद सेंटेनर की गेंद पर आउट हो गये। और टीम का तीसरा विकेट हार्दिक पांड्या के रूप में गिरा। पांड्या को नंबर 4 पर बैटिंग के लिये लाया गया था। लेकिन वो बिना किसी विशेष योगदान के सेंटेनर की गेंद पर आउट हो गये। कप्तान कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 106 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन बनाये और फिर साउदी की गेंद पर आउट हो गये। टीम का 5वां विकेट महेन्द्र सिंह धौनी के रूप में गिरा। धौनी 16 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाये। इसके बाद एडम मिलने की गेंद पर आउट हो गये।

न्यूजीलैंड के सेंटेनर ने 10 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट ने 10 ओवर में 81 रन दिये, जबकि एक भी विकेट नहीं लिया। टिम साउदी ने 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। एडम मिलने ने 10 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। कोलिन डी ग्रांडहोम ने 8 ओवर में 57 रन दिये। कोलिन मुनरो ने 2 ओवर में 10 रन दिये।

Similar News