सीएम योगी ने ताजमहल पर चलाया स्वच्छता अभियान

Update: 2017-10-26 00:00 GMT

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले यमुना नदी पर नगला पैमा गांव में रबर चेकडैम का शिलान्यास किया। उसके बाद ताजमहल के पश्चिमी गेट पर झाडू लगाई। उनके साथ मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद और विधायक भी हैं।

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर योगी आदित्यनाथ ने मुंह पर मास्क बांधकर और हाथों में दस्ताने पहनकर झाडू लगाई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी उनके साथ हैं। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय और चौधरी उदयभान सिंह भी झाड़ू लगाते दिखाई दिए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस ने विलम्ब से आए उपजिलाधिकारी सदर को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया। वे एसडीएम होने की दुहाई देते रहे। मुख्यमंत्री ने ताजमहल के पीछे कछपुरा गांव में करो प्रो पुअर पर्यटन के तहत 19 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने गुलाब का फूल देकर योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।

Similar News