SwadeshSwadesh

लंदन ट्रॉन्सपोर्ट प्रशासन ने उबर कैब सेवा पर किया बैन

Update: 2017-10-01 00:00 GMT

लंदन/ नई दिल्ली। लंदन में सिटी ट्रॉन्सपोर्ट प्रशासन ने एक अक्टूबर से उबर कैब सेवा पर बैन लगा दिया है। लंदन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिटी प्रशासन ने कैब सेवा कंपनी को निजी ऑपरेटर लाइसेंस के लिए अनुपयुक्त बताते हुए उबर कैब सेवा कंपनी का लाइसेंस नवीनीकरण से इनकार कर दिया। लंदन में उबर के 40 हजार ड्राइवर हैं, जो 35 लाख ग्राहकों को कैब सेवा मुहैय्या कराती है। उबर कैब सेवा कंपनी लंदन शहर प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ अपील करने करने वाली है।

ऐसा नहीं की उबर कैब सेवा कंपनी पहली बार बैन हुई है। दुनिया के बहुत से देशों के कई राज्यों और इलाकों में स्थानीय प्रशासन उबर कैब सेवा को पहले भी बैन कर चुका है। अमेरिका के ओरेगन के कुछ इलाकों में उबर बैन है| इसी तरह कनाडा के वैंकुअर में उबर को बैन किया गया है। इसी तरह यूरोप में यूके के अलावा बुल्गारिया, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इटली जैसे देशों के कुछ इलाकों या शहरों में उबर कैब सेवा पर बैन है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके और हांगकांग में उबर कैब सेवा पर बैन लगाया हुआ है।

भारत में भी उबर कैब पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। उबर के कई ड्राइवरों पर महिला ग्राहकों से बदतमीजी या बलात्कार जैसे संगीन आरोप भी लगे हैं। भारत में भी सरकार उबर को लेकर कई बार बैठक कर चुकी है। 

Similar News