SwadeshSwadesh

भारत में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है व्हाट्सएप

Update: 2017-01-08 00:00 GMT


नई दिल्ली।
  फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है। उसके कुल उपयोगकर्ताओं में १६ करोड़ से अधिक भारत में हैं। व्हाट्सएप द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार अकेले ३१ दिसंबर, २०१६ को ही १४ अरब संदेश भेजे गए। यह भारत में अभी तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

दूरसंचार ऑपरेटर नए साल या दिवाली पर अपने ग्राहकों से एसएमएस के लिए कुछ अधिक शुल्क वसूलते हैं जिसकी वजह से व्हॉट्सएप लोकप्रिय हो रहा है। व्हॉट्सएप से संदेश भेजने में सिर्फ डेटा खर्च होता है कोई शुल्क नहीं लगता। यह आंकड़ा पिछले साल दिवाली के मौके पर एक दिन में भेजे गए आठ अरब संदेशों से काफी अधिक है।

दिलचस्प यह है कि ३१ दिसंबर को व्हॉट्सएप ने एंड्रायड के पुराने संस्करण, आईओएस तथा विंडो फोन पर काम करना बंद कर दिया। एंड्रायड २.२ या उससे नीचे, आईओएस ६ या उससे कम तथा विंडोज फोन ७ पर व्हॉट्सएप अब काम नहीं करता।

Similar News