SwadeshSwadesh

भाजपा ने किया डोर टू डोर जन सम्पर्क

Update: 2017-01-30 00:00 GMT

आगरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश भर में महा जनसम्पर्क दिवस के रूप में जनता से सीधा सम्पर्क कर संवाद कायम किया। बृजक्षेत्र के अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा के लिए जनसम्पर्क प्रमुख तय किये गये थे। सभी जनसम्पर्क प्रमुखों ने प्रदश्र विधानसभाओं में जनसम्पर्क किया और लोक कल्याण संकल्प पत्र को जनता तक पहुँचाया एवं भाजपा के प्रत्याषियों के पक्ष में मतदान की अपील की गयी।

आगरा दक्षिण विधानसभा जनसम्पर्क प्रमुख बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में आज प्रात: 10 बजे से धाकरान चौराहा से जनसम्पर्क की षुरुआत हुई। यह अभियान धाकरान से हल्का मदन, नाई की मण्डी बाजार, मीरा हुसैनी चौराहा, हींग की मण्डी, मोतीकटरा, सावन कटरा, सेठगली, रावत पाड़ा, दरेसी नं0-1, दरेसी नं0-2, बेलनगंज होते हुए पथवारी पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने भाजपा के पक्ष में उत्साह दिखाते हुए समर्थन देने का भरोसा दिया।

जनसम्पर्क के दौरान जनसम्पर्क प्रमुख प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष निहाल सिंह धाकड़, वरिश्ठ नेता षषीकांत अवस्थी, बृजक्षेत्र सहमीडिया प्रभारी केके भारद्वाज, डब्बू पंडित, भाजपा नेता अभिशेक गुप्ता, विमल जैन, दिनेष पचौरी, ग्रीस भारद्वाज, घनष्याम सैनी, विश्णू वर्मा, मोन्टी भाई, संजय वरदान, बिरजू गुप्ता, रविमोहन तिवारी, अनूप अग्रवाल, संजीव भारद्वाज, तरुण गुप्ता, विजय नेताजी, अतुल वर्मा, संजीव गुप्ता, बद्री प्रसाद माहौर, पिंकी सक्सैना आदि प्रमुख सहित दर्जनों अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Similar News