आईआईएम अहमदाबाद में जल्द बढ़ेगी एमबीए की सीटें

Update: 2017-01-23 00:00 GMT



अहमदाबाद
|  इंडियन इंस्टिटिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, अहमदाबाद जो की देश का नम्बर वन जाना माना संस्थान है।  एमबीए कोर्स के लिए सीटें बढ़ाने की योजना बना रहा है। अब जल्द ही IIM-A में पोस्ट ग्रेजुएट इन मैनजमेंट यानी PGP में सीटें बढ़ाई जाएंगी। यानी 860 सीटों से बढ़ाकर 1200 सीटें बढ़ाने की योजना बनाई गयी है।

बढ़ाई जाने वाली सीटों में से पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर एक्सेक्यूटिव यानी PGPEX, साथ ही फेलो प्रोग्राम और अन्य कोर्सेस को शामिल किया जाएगा। PGP के तहत तभी कुछ संख्या बढ़ाई जाएंगी। हालांकि इन सीटों को बढ़ने में अभी चार से पांच साल तक का समय लग सकता है। ये फैसला HRD मंत्रालय के IIM-A में सीटों की संख्‍या बढ़ाने के सुझाव के बाद लिया गया है।  इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा।

Similar News