SwadeshSwadesh

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली आज

Update: 2017-01-02 00:00 GMT


लखनऊ|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटे तक लोगों को सम्बोधन के दौरान वह नोटबंदी और कैशलेस लेनदेन प्रणाली अपनाने के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही वह नए साल में जनता के लिए बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। दावा यह भ्सी है कि इस रैली में करीब 10 लाख लोगों के आने की आशंका है।

Full View Full View Full View Full View Full View

नोटबंदी को लेकर स्थिति सामान्य होने के लिए मोदी द्वारा मांगे गए 50 दिन की अवधि पूरी हो गई। इस पर भी अपनी राय प्रकट करेंगे। इसके अलावा यहां सत्तारुढ़ सपा परिवार में चल रहे विवाद के साथ ही बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सरीखे विपक्षी दलों को निशाने पर लेंगे।

महारैली में करीब 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के भाजपा के दावे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। उधर, मोदी की परिवर्तन महारैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल ही नहीं, पूरे लखनऊ को झंडे, पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया है।

पीएम मोदी सोमवार को दोपहर 1.50 पर अमौसी एअरपोर्ट पर उतरेंगे। 2 बजे रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। 2 बजकर 05 मिनट पर रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3 बजकर 15 मिनट तक रैली स्थल पर रहेंगे। 3 बजकर 25 मिनट पर एअरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर वहां से 3बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अन्य ख़बरे....

हिन्दुत्व का सार आध्यात्मिक लोकतंत्र

अब दृष्टि बाधित यात्री भी पढ़ सकेंगे सीट नम्बर

Similar News