SwadeshSwadesh

उप्र में धूप-छांव के बीच उमस में इजाफा

Update: 2016-09-24 00:00 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलांे में शनिवार सुबह से ही धूप-छांव के बीच उमस का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नही है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और कभी कभी तेज धूप भी निकेलेगी। दिन में बूंदाबांदी होने की सम्भावना है। लखनऊ के अतिरिक्त अन्य जिलों में हालांकि बारिश होने के आसार नही है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23.1 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar News