SwadeshSwadesh

जल्द ही राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

Update: 2016-07-16 00:00 GMT

जल्द ही राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की बागडोर जल्द ही राहुल गांधी संभाल सकते हैं। खबरों के अनुसार राहुल गांधी को जल्द ही कांग्रेस प्रसिडेंट बनाया जा सकता है। साथ ही प्रियंका गांधी को भी पार्टी में महत्तवपूर्ण पद दिया जा सकता है।

खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी को पार्टी में जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पिछले 2 साल से राहुल गांधी को पार्टी में बडी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चाएं चल रही हैं। ज्ञातव्य है कि फिलहाल राहुल गांधी कांग्रेस के वाइस प्रसिडेंट हैं।

राहुल गांधी को वर्ष 2013 में पार्टी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया था। खबरों के अनुसार राहुल गांधी के कांग्रेस प्रसिडेंट बनने की घोषणा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के स्पेशल सेशन में हो सकती है।

हांलांकि सोनिया कांग्रेस पार्लियामेंटरी पार्टी की चेयरपर्सन बनी रह सकती हैं। ज्ञातव्य है कि सोनिया गांधी वर्ष 1998 से सोनिया गांधी कांग्रेस प्रेसिडेंट हैं। अब कांग्रेस यूपी और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है।

Similar News