SwadeshSwadesh

सात माह में 28 हजार रुपए महंगी हुई चांदी

Update: 2016-07-15 00:00 GMT

दीपावली पर 54 हजार तक पहुंच सकते हैं दाम

ग्वालियर। पिछले सात माह में चांदी के दाम 28 हजार रुपए तक बढ़ गए हैं। यदि सराफा कारोबारियों की मानें तो दीपावली तक इसके दाम 54 हजार रुपए तक पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह बढ़ोतरी निवेशकों के रूख और सटोरियों की मिली भगत का परिणाम है। वहीं सोने में भी तेजी कायम है। स्थानीय सराफा बाजार में सोना 31 हजार रुपए के आसपास बना हुआ है। वर्तमान समय में चांदी निवेशकों की पसंद बन गई है। बाजार में इसकी जमकर मांग निकल रही है। वहीं सटोरिए भी चांदी को हवा देने का काम कर रहे हैं, जिससे चांदी में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार भविष्य में चांदी मेें तेजी कायम रहेगी। रक्षाबंधन पर चांदी में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।

72500 का स्तर छू चुकी है चांदी
सट्टा कारोबारियों के कारण 28 अप्रैल 2011 में चांदी 72500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। वहीं इसके निम्न स्तर की बात करें तो चांदी 27 अक्टूबर 2000 में 7750 रुपए भी बिक चुकी है। सटोरियों की मिली भगत के कारण जो चांदी एक जनवरी 2016 को 33200 रुपए प्रति किलो थी,वहीं आज 46000 रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। इन सात माह के दौरान चांदी में 28 हजार रुपए की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं स्थानीय सराफा बाजार में सोना भी 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम है।

ऐसे हुआ कीमतों में उतार-चढ़ाव

समय                                                भाव
27.10.2000                                      7,750
15.05.2011                                    30,000
28.02.2012                                    60,500
12.12.2012                                    61,500
01.01.2016                                    33,200
05.07.2016                                    45,800
10.07.2016                                    46,000

Similar News