SwadeshSwadesh

अमेरिका का ‘मेजर रक्षा पार्टनर' है भारत: रिचर्ड वर्मा

Update: 2016-06-08 00:00 GMT

अमेरिका का ‘मेजर रक्षा पार्टनर' है भारत: रिचर्ड वर्मा

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत को रक्षा क्षेत्र का अपना सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा साझेदार बताया है। भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को स्थिरता मिली है और नई संभवनाओं के रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का ‘मेजर रक्षा पार्टनर' है। यह भारत के लिए एक विशेष पद है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए रक्षा क्षेत्र में असैन्य परमाणु सहयोग के कई महत्वपूर्ण नतीजे सामने आए हैं। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक में भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की है। इसमें प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और उच्च स्तरीय सहयोग शामिल है।

रिचर्ड वर्मा ने कहा है कि प्रतिष्ठित परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) और मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में भारत को शामिल किए जाने को लेकर अमेरिका कड़ी मेहनत कर रहा है। अमेरिका लगातार भारत का सहयोग करता रहा है।

रिचर्ड वर्मा ने कहा कि हमें लगता है कि एमटीसीआर की सदस्यता बेहद अहम है। हमने एनएसजी में भारत को शामिल किए जाने को लेकर लंबे समय तक बातचीत की है। राष्ट्रपति ओबामा भी भारत का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह भारत को चार अंतरराष्ट्रीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में पूर्ण सदस्यता दिलाने की दिशा में काम भी काम कर रहे हैं।

अमेरिकी राजदूत ने बताया कि राष्ट्रपति ओबामा ने तीन अन्य निर्यात नियंत्रण व्यवस्था ऑस्ट्रेलिया समूह, एमटीसीआर और वासेनार समझौते में भारत की सदस्यता का पुरजोर समर्थन किया है। इससे भारत को अमेरिका से सैन्य ड्रोन और अन्य उच्च तकनीकी मिसाइलें हासिल करने में मदद मिलेगी।

Similar News