आतंकियों के हमले में दो नाटो सैनिकों की मौत

Update: 2016-05-08 00:00 GMT

आतंकियों के हमले में दो नाटो सैनिकों की मौत

काबुल। दक्षिणी अफगानिस्तान में अफगान सेना की वर्दी पहले अज्ञात बंदूकधारियों ने अफगान राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा बल के परिसर पर हमला कर दिया। इस हमले में वहाँ तैनात नाटो के दो सैनिकों की मौत हो गई।

मारे गए नाटो के दोनों सैनिक रिसोल्यूट सपोर्ट सेवा के सदस्य थे, जो अफगान पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण दे रहे थे। अफगानिस्तान और नाटो मिशन के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। इधर, नाटो मिशन द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हम एएनडीएसएफ के जवानों को प्रशिक्षित, सलाह और सहयोग देना जारी रखेंगे।

इस घटना को दोनों सुरक्षाबलों के बीच सकारात्मक संबंधों के लिए खतरे की घंटी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। मारे गए दोनों नाटो सैनिक रोमानिया के थे। रोमानिया के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दोनों मृत सैनिक रोमानिया के नागरिक हैं। घटना उस समय हुई जब ये कंधार में अफगान पुलिस को प्रशिक्षण दे रहे थे।

 

Similar News