SwadeshSwadesh

क्या आपने कभी देखा हैं दुनियां का सबसे पुराना पेड़....

Update: 2016-04-30 00:00 GMT

क्या आपने कभी देखा हैं दुनियां का सबसे पुराना पेड़....


क्या आपने दुनिया का सबसे पुराना पेड देखा है। इस पेड की उम्र जानकर हैरान रह जाएंगे आप। यह पेड 4,847 साल पुराना है। इस पेड के बारे में अमेरिका की वन्य जीव सेवा के पास सारी जानकारियां मौजूद हैं।

हजारों साल पुराने इस ग्रेड बेसिन ब्रिसलकोन पाइन पेड की लोकेशन के बारे में सारी जानकारियां गोपनिय रखी गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तस्करों, चोरों और शोधकर्ताओं से बचाने के लिए इस पेड की लोकेशन को गुप्त रखा गया है। जिससे की कोई इस पेड को नुकसान नहीं पहुंचा पाए।

दुनिया के सबसे पुराने इस पेड का नाम है मेथयूजला। अनुमान है कि यह पेड प्राचीन ब्रिसलकोन पाइन जंगल में कहीं पर है। जो कैलिफोर्निया के इन्यो नेशनल फॉरेस्ट का ही एक हिस्सा है। इस पेड की सिर्फ तस्वीर ही जारी की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले दुनिया का सबसे पुराने पेड नेवेदा के ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क में एक पुराना पाइन का पेड था। लेकिन इस पेड को 1964 में एक ग्रैजुएट स्टूडेंट ने काट डाला था।

Similar News