SwadeshSwadesh

हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय अंपायर बनी दुर्गा ठाकुर

Update: 2016-04-19 00:00 GMT

हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय अंपायर बनी दुर्गा ठाकुर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने हॉकेज बे कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय अंपायर दुर्गा ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय अंपायर नियुक्त करने की घोषणा की है।

हॉकी इंडिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्गा ठाकुर को उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर एफआईएच ने अंतर्राष्ट्रीय आउटडोर अंपायर नियुक्त किया है।

दुर्गा ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट नीदरलैंड के ब्रेडा में डबल सिक्स-नेशन कप में अंपायरिंग की थी। जबकि वह पिछले राष्ट्रीय खेलों के फाइनल्स के अंपायरों में भी शामिल थी।

इससे पहले दुर्गा ने2013 में तीसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल्स से बतौर अंपायर अपने करियर की शुरुआत की थी।

Similar News