SwadeshSwadesh

बाबा साहब के जयकारों से गूँजा शहर

Update: 2016-04-15 00:00 GMT

बाबा साहब के जयकारों से गूँजा शहर

आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह अनेक कार्यक्रम हुए। वहीं बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। बिजलीघर से हाथी की झांकी निकली। इस झांकी को देखने को सुबह से ही बाबा साहब के समर्थक बेचौन थे। शाम को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।


धूमधाम से मनाई गई 125 वीं जयंती शहर में निकली विशाल शोभायात्रा जगह-जगह हुए अनेक कार्यक्रम

अद्भुत सजा मंच

भीमनगरी को अनोखे तरीके से सजाया गया है। छह किमी. तक लाइटें लगाई गई हैं। विशाल मंच कलाकारों की ओर से तैयार किया गया है, जिसमें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के महल की झलक दिख रही है। इधर सुबह कई जगह कार्यक्रम हुए।


बाबा साहब के सिद्धान्तों पर चलें-प्रो. कठेरिया

ईदगाह स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया की ओर से माल्यार्पण किया गया। उन्होंने सभी से बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने को कहा। वहीं दूसरी ओर डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, कर्मचारी नेता डा. आनंद टाइटलर, राजकुमार सिंह की ओर से माल्यार्पण किया गया।

टेढ़ी बगिया पर मेले की धूम

टेड़ी बगिया पर कल से दो दिवसीय डा. अंबेडकर विशाल मेला शुरू हो गया है। शुभारंभ आगरा व अलीगढ़ मंडल के जोन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन, विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को सभी अपने जीवन में अपनाएं।

नगरायुक्त ने किया माल्यार्पण

सुबह नगर निगम परिसर में भी बाबा साहब की प्रतिमा पर नगरायुक्त की ओर से माल्यार्पण किया गया। सरपंच देवी प्रसाद, भरत सिंह, धर्मपाल सिंह, हीरा सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।

यहां भी हुए कार्यक्रम

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की ओर से माल्यार्पण किया गया। संयुक्त कोरी, कोली समाज सेवा समिति के महासचिव दिनेश माहौर ने बताया कि आज सायं को शांति सिनेमा के पास एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। डा. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव एवं जनजागरण समिति की ओर से सायं चार बजे नगर निगम परिसर में अंबेडकर दरबार का आयोजन किया जा रहा है। आल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से सुबह आगरा कैंट पर कार्यक्रम किए गए। मुख्य अतिथि डीआरएम प्रभाष कुमार, एडीआरएम एसपी सिंह आदि रहे। यमुनाब्रिज स्थित मोती महल पर विशाल मेले का आयोजन किया। पार्षद कर्मवीर सिंह ने बताया कि टेड़ी बगिया पर अंबेडकर पार्क से जगजीवन नगर तक डा. बीआर अंबेडकर समाज सुधार एवं विकास परिषद की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इधर भीमनगरी समारोह केंद्रीय समिति के तत्वावधान में निकाली गई विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय, पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने किया। देहातों में भी जयंती मनाई गई। पिनाहट में भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर गांव-गांव जाकर जयंती मनायी। इस दौरान रामनरेश परिहार, सोवरन सिंह, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। फतेहपुरसीकरी में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया

Similar News