12 देशों के वैज्ञानिक कल करेंगे पावई के बीहड़ का निरीक्षण

Update: 2016-03-07 00:00 GMT

भिण्ड। भारत सरकार के प्रयासों से राजमाता विजयाराज सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 12 देशों के प्रतिनिधि आठ मार्च को भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा ग्राम पावई पंचायत के पुरोहित कृषि फार्म पर भारतीय और विदेशों से आने वाले कृषि वैज्ञानिक बीहड़ों का निरीक्षण कर किसानों से रूबरू होंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पुरोहित कृषि फार्म के संचालक ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि अटेर क्षेत्र में सभी किसानों के लिए पहलीवार भारत सरकार द्वारा किसानों को कृषि तकनीक की पद्धति से कई प्रकार की खेती के बारे में किसानों को समझाइश देेंगे। अपने खेत में फलों से लेकर फूल एवं कई किस्म की खेती कर चंबल के बीहड़ों के समतली करण कर खेती कर सकेंगे। यह पहली बार क्षेत्रीय सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद के प्रयास में इससे चंबल के विकास के साथ-साथ उपजाऊ फसलों के बारे में जानकारी मिलेगी। कृषि को फायदे का धंधा बना सकेंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित ने कहा है कि भारतीय एवं विदेशियों से सकल कृषि वैज्ञानिक दल ग्वालियर से रौन में जिले के ऐसा ग्राफ क भ्रमण करते हुए चंबल के बाद अटेर किला का भ्रमण करते हुए पावई पहुंचेंगे।
यहां पुरोहित कृषि फार्म पर दोपहर दो बजे वैज्ञानिक दल के प्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। पुरोहित ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाहर से आने वाले कृषि वैज्ञानिक कृषि वानिकी का लाभ लें।

Similar News