SwadeshSwadesh

ज्यादा सोने से कमजोर हो सकती है नजर

Update: 2016-03-31 00:00 GMT

ज्यादा सोने से कमजोर हो सकती है नजर


एक रिसर्च में यह भी पता चला है कि ज्यादा सोना आपकी आंखों की रोशनी को खतरे में डालता है। डॉक्टरों द्वारा किए गए एक रिसर्च में पता चला है कि बहुत ज्यादा सोना खतरनाक है। इससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है और व्यक्ति हमेशा के लिए अंधा भी हो सकता है। ब्रिटिश शोधकर्ताओं का कहना है कि आठ घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों की आंखों में समस्या हो सकती है, जो उन्हें हमेशा के लिए अंधा भी बना सकती है।



यही नहीं, व्यक्ति के सपने देखने में भी बढ़ोतरी हो जाती है। वैसे आंखों की पुतलियों का हिस्सा आपको आखिरी निर्णय लेने में मदद करता है। उसके फैसलों पर आपका दिमाग निर्णय करता है कि चीज सही है या गलत। ज्यादा सोने की वजह से इसपर फर्क पड़ता है । शोध कर रहे डॉक्टर ने कुल 1003 मरीजों के साथ बातचीत के बाद ये निष्कर्ष निकाला है।

यही नहीं, अगर सोते समय आप अपना सिर तकिए से ढंकते हैं तो ये भी संभावनाएं हो सकती हैं कि आपकी आंखों की रोशनी खतरे में पड़ जाए। इस चीज को ग्लूकमा का नाम दिया गया है। इस रोग के शिकार हर साल हजारों लोग होते हैं, पर अबतक इसका इलाज सामने नहीं आ पाया है। ग्लूकोमा से आंखों की रोशनी जा सकती है। यह रोग आंखों पर ज्यादा प्रेशर पड़ने पर हो जाता है।

Similar News