SwadeshSwadesh

आमजन के लिए एक से खुलेगा तरण पुष्कर

Update: 2016-03-31 00:00 GMT

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित तरण पुष्कर एक अप्रैल से पुन: आम जनता के लिए खोला जा रहा है। इस वजह से 31 मार्च गुरुवार को सुबह आठ बजे सुंदरकाडं पाठ का आयोजन होगा।

नगर निगम के सहायक नोडल अधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया है कि तरण पुष्कर अपनी सफ लता के 25 वर्ष पूर्ण कर चुका है तथा तरण पुष्कर के निर्विघ्न संचालन के लिए प्रति वर्र्ष सुंदरकाडं पाठ का आयोजन किया जाता है।

इसमें महापौर विवेक शेजवलकर द्वारा पूजा-अर्चना कर पाठ का शुभारंभ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजन उपरांत आम जनता के लिए तरण पुष्कर खोल दिया जाएगा।

Similar News