SwadeshSwadesh

अपनी टि्वटर प्रोफाइल को रंगीन बनाने के टिप्स

Update: 2016-03-28 00:00 GMT


माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर थीम बदलने की सुविधा मौजूद है। ट्विटर पर लिंक से लेकर ट्वीट में शामिल लोगों के हैंडल तक जितनी भी ऐसी चीजे ऐसी हैं जहां क्लिक किया जा सकता है, उन सभी को किसी भी रंग की थीम के साथ बदल सकते हैं।

शुरुआत में ट्विटर की तरफ से यह नीले रंग में दिया जाता है। इस थीम को बदलने के लिए सबसे अपनी प्रोफाइल पर जाएं। यहां दाहिने ओर दिए गए एडिट प्रोफाइल के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ‘थीम कलर’ का विकल्प दिया गया है। यहां ट्विटर की ओर से 12 रंगों की थीम एप्लाई करने का विकल्प दिया गया है।

इसके अलावा रंग बदलने के अंतिम विकल्प में किसी भी रंग का एचटीएमएल कोड डालकर मनपसंद थीम प्राप्त कर सकते हैं।

अगर इन 12 रंगों में से आपको कोई भी रंग पसंद नहीं है तो http://html-color-codes.info/ पर जाएं। यहां किसी भी रंग पर क्लिक करते ही उसका एचटीएमएल कोड दिखाई देगा। इसे कॉपी कर ट्विटर के थीम कलर वाले विकल्प में पेस्ट कर दें। इसे सेव करते ही न सिर्फ थीम का रंग बदलेगा बल्कि ट्वीट में मौजूद हैशटैग, लिंक या फिर किसी व्यक्ति का ट्विटर हैंडल भी उसी रंग में दिखेगा। 

Similar News