SwadeshSwadesh

फाल्गुन में हुआ ज्येष्ठ का एहसास, तापमान 40 पार

Update: 2016-03-26 00:00 GMT

रात का तापमान भी 20 डिग्री तक पहुँचा

गुना। मौसम ने फाल्गुन के महिने में ज्येष्ठ का एहसास कराना शुरु कर दिया है। अभी मार्च का अंतिम सप्ताह चल रहा है और अभी से तापमान छलागें मारने लग गया है। आलम यह है कि तापमान लगभग रोज ही बढ़ रहा है। आज भी इसमें दो डिग्री तक का उछाल दर्ज किया गया और यह बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आज तापमान ४०.५ डिग्री रिकार्ड किया गया। जो इस सीजन का सबसे अधिक है, वही न्यूनतम तापमान १९.४ डिग्री इसके बाद अब तक सुबह शाम हवा में जो ठंडक थी वह भी गायब हो गई है। 

दिन भर चुभती रही धूप
सुबह से ही धूप तेज हो गई और हवाएं गर्म हो चली। इसके बाद दिन भर लोगोंं को गर्म हवा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक जम्मू कश्मीर में वर्फवारी के कारण हवाओं में ठंडक थी लेकिन वहां पर मौसम साफ होने के बाद अब हवा का रुख बदल गया है। गर्मी के बढऩे के बाद ही लोगों ने मटके के पानी के साथ शीलत पेय का उपयोग करना शुुुरु कर दिया है। उधर लोगों को कहना है कि इस साल गर्मी लगभग १५ दिन पहले दस्तक दे चुकी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम साफ हो गया है इसलिए आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। लोग अभी से धूप से बचने के लिए गमछा,चश्मा और टोपी का उपयोग करने लगे हैं।

Similar News