आगरा। समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। सरकार हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिससे सभी को लाभ हो रहा है। यह जानकारी राजनाथ सिंह यादव, चेयरमैन श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण ने शुक्रवार को मजदूर जागरूकता यात्रा के आगरा आगमन के दौरान आयोजित किए गए सम्मेलन में दी।
यात्रा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रेम चौधरी ने कहा कि सपा सरकार ने प्रतिदिन मजदूर, गरीब और किसान के लिए कार्य किए हैं। इसी बूते पर हम प्रदेश में पुन: 2017 में सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयदेव सिंह मंत्री श्रम विभाग, जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, मीडिया प्रभारी दिलीप प्रताप सिंह, उमेश यादव, डॉ. प्रमोद शुक्ला, उस्मान आगाई, संजय शर्मा, मान सिंह चौधरी, ब्रजेश कौश्ज्ञल, कौशलेन्द्र कुलश्रेष्ठ, दीपक राघव, कपूर चन्द्र, पंकज पंडित, संजू सिकरवार, जेपी त्रिवेदी, नवीन गुप्ता, नीलू गुप्ता, सुनीता वर्मा, मोहन वर्मा आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।