नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ट नेता बलराम जाखड के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उनकी मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल जंग ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अपने शोक सन्देश में उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहने की क्षमता दे।