SwadeshSwadesh

थलसेना प्रमुख सुहाग व वायुसेना प्रमुख राहा सेवानिवृत्त

Update: 2016-12-31 00:00 GMT


नई दिल्ली।
थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और वायुसेना प्रमुख अनूप राहा आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। शनिवार सुबह 11 बजे साउथ ब्लॉक में थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और साढे 11 बजे वायुसेना प्रमुख अनूप राहा के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर दोनों सेना प्रमुखों ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया। नए थलसेना प्रमुख बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है।

विदाई समारोह के दौरान थलसेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि भारतीय आर्मी को 43 वर्षों तक सेवाएं देने के लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बता है कि मैं ढ़ाई साल तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी थलसेना का मुखिया रहा।

इस दौरान सुहाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को तहेदिल से शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा,सरकार ने हमें ऑपरेशन कंडक्ट करने में पूरी छूट दी। उन्होंने वन रैंक, वन पेंशन लागू करने के लिए भी शुक्रिया अदा किया। साथ ही देशवासियों को नये साल की शुभकामनाएं दी।

Similar News