SwadeshSwadesh

दलाई लामा की महाकालचक्र पूजा से डरा चीन, अपने नागरिकों कोे भारत जाने पर दी पासपोर्ट रद्द करने की चेतावनी

Update: 2016-12-28 00:00 GMT

कुशीनगर। बोधगया में तिब्बती बौद्ध धर्म गुरू दलाईलामा की महाकालचक्र पूजा से डरा चीन अपने अपने नागरिकों को भारत जाने से रोक रहा है। ड्रैगन ने चीनी नागरिकों को 2-14 जनवरी के बीच भारत में मौजूद नहीं रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी की अनदेखी करने पर पासपोर्ट रद्द करने की चेतावनी दी गई है। सरकार की धमकी के बाद चीनी सैलानियों ने भारत भ्रमण के अपने कार्यक्रम रद्द कराने शुरू कर दिए है। चीन सैलानियों के बीच भारतीय टूर के लिए पसंदीदा दिल्ली की ट्रैवेल्स कंपनी ट्रास हालीडे ने 22 दिसम्बर को बौद्ध सर्किट के होटलों में चीनी सैलानियों के पूर्व नियोजित कार्यक्रमों को रद्द करने की सूचना भेजी है। इसी के बाद पता चला कि चीन महाकालचक्र पूजा में अपने नागरिकों को भाग लेने से रोकने के लिए रोक रहा है। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाईलामा की देखरेख में बोधगया में महाकालचक्र पूजा का आयोजन 2-14 जनवरी के बीच हो रहा है।

Full View Full View Full View Full View Full View

28 दिसम्बर को दलाईलामा बोधगया पहुंच रहे हैं। इस पूजा में दुनिया भर में मौजूद दो लाख तिब्बती नागरिकों के एकत्रित होने की संभावना है। पूजा में चीनी नागरिक भाग न ले सके, इस नाते चीन ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों को चीन लौट जाने व पूजा के दौरान भारत न जाने की एडवाइजरी जारी की। सूत्रों ने यहां तक दावा किया है कि चीन ने भारत सरकार को भी फिलहाल चीनी नागरिकों को वीजा न जारी करने को कहा है। बौद्ध सर्किट के बड़े होटल ग्रुप रायल रेजीडेंसी के एजीएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूजा के मध्य चीनी नागरिकों के वीजा रद्द होने के कारण सभी बुकिंग रद्द हो गई है।

Similar News