SwadeshSwadesh

राजनाथ बोले, विकास कार्यों में सियासी विवाद पैदा करना ठीक नहीं

Update: 2016-12-02 00:00 GMT

लखनऊ, 02 दिसम्बर। केंद्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि विकास के कार्यों में सियासी विवाद पैदा करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि लखनऊ की जनसंख्या प्रति वर्ष करीब एक लाख बढ़ रही है। इसलिए यहां का सुनियोजित विस्तार जरुरी है।

राजधानी के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर रेल परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तर का बनाया जाएगा और आलमनगर में एक सेटेलाइट रेलवे स्टेशन बनेगा। इससे चारबाग स्टेशन पर भीड़ कम होगी। लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय सांसद होते के नाते राज्य सरकार द्वारा राजनाथ सिंह को न बुलाये जाने की कल राजधानी में बड़ी चर्चा थी। इस मुद्दे पर राजनाथ ने कहा कि विकास कार्यों में विवाद ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो शुरु होने से विकास को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार ने भी इस योजना में धन मुहैया कराया है।

Similar News