आगरा को कुछ इस तरह संवारेगी लोक भारती

Update: 2016-11-08 00:00 GMT

आगरा। स्वयंसेवी संस्था लोकभारती ने आगरा को संवारने का बीड़ा उठाया है। पिछल दो माह से लोक भारती ने सक्रियता बढ़ा दी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूलों के प्राचार्य, प्रोफेसर, अध्यापकों को जोड़ा गया है। क्या करना है, उन्हें समझाया जा रहा है।

लोक भारती के प्रमुख बृजेन्द्र सिंह विगत दिवस आगरा आए। उन्होंने गौतम ऋषि इंटर कॉलेज, पश्चिमपुरी, सिकंदरा में वृहद बैठक की। इसमें बताया गया कि लोक भारती को ऐसे काम करने हैं, जिनकी ओर सरकार भी ध्यान नहीं देती है। सबसे पहला काम स्कूल और कॉलेजों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इसके तहत पांच स्कूल-कॉलेजों का चयन किया जाएगा। इनमें हरियाली बढ़ाई जाएगी।लोक भारती ने जल संरक्षण का भी संकल्प लिया है। इसके तहत जल ही जीवन है, नारा देते हुए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की कराई जाएगी। जल बचेगा तो पर्यावरण भी बचेगा। पानी में प्रदूषण को सोख लेने की शक्ति होती है। श्री बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवार भाव को जाग्रत करने का बड़ा काम करना है। देखा गया है कि हम जिस मोहल्ले में रहते हैं, वहां के सभी लोगों से परिचय नहीं होता है। कॉलोनियों में तो बुरा हाल है। इसलिए 12 जनवरी से 14 जनवरी तक परिवार जागरण कार्यक्रम होगा। इसमें सभी परिवार वाले परिचय करेंगे।उन्होंने बताया कि यमुना को बचाना सबके सामने बड़ी चुनौती है। सरकार के सहारे रहे तो यमुना को नहीं बचाया जा सकता है।

यमुना के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कार्यक्रम हाथीघाट पर प्रस्तावित है। योगेश शर्मा को इस कार्य का संयोजक बनाया गया है। बैठक में डॉ. अनुपम अग्रवाल, डॉ. लवकुश मिश्रा, ललित, चन्द्रभान शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर कुलश्रेष्ठ, श्रीकृष्ण पचौरी, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार, देवेन्द्र पाराशर, रामकिशन शर्मा, करुणेश कुलश्रेष्ठ, जगदीश प्रसाद, बसंत कुमार, गिरीश कुमार मोहिनानी आदि मौजूद थे।

Similar News