SwadeshSwadesh

उत्तर प्रदेश जल निगम में 853 पदों पर हो रही है भर्ती

Update: 2016-11-03 00:00 GMT

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश जल निगम ने जूनियर इंजीनियर की 853 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व्यक्ति पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
रिक्तियों का वर्गीकरण (इंजीनियरिंग विषय के अनुसार)
सिविल, पद : 727 (अनारक्षित-363)
इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल, पद : 126 (अनारक्षित-63)

योग्यता : सिविल/ पब्लिक हेल्थ/ इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा हो।

आयु सीमा (1 अगस्त 2016 को) : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।

वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4,200 रुपये होगा।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये। उत्तर प्रदेश के एससी और एसटी के लिए 300 रुपये। राज्य के दिव्यांगों को इस शुल्क से छूट होगी, लेकिन उन्हें बाकी उम्मीदवारों की तरह बैंक चार्ज देना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख : 20 नवंबर 2016

Similar News