जैन मुनि तरुण सागर की केजरीवाल को खरी-खरी

Update: 2016-10-05 00:00 GMT

 

नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश की जैन मुनि तरुण सागर ने कड़ी आलोचना की है।

भाजपा नेताओं के बाद अब जैन मुनि तरुण सागर भी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर उनसे खासे नाराज़ बताए जा रहें हैं। तरुण सागर ने कहा, ‘केजरीवाल ओछी राजनीति से बाज आएं। डायन भी एक घर छोड़ देती है। सेना के जवान हमारे असली हीरो हैं। उनकी आलोचना करने वाले नशे में हैं, होश में नहीं।’

इससे पहले भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनके चरित्र को राष्ट्रविरोधी बताया था। स्वामी ने कहा कि दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने के बारे में सोचना चाहिए। भाजपा नेता विनय कटियार ने भी केजरीवाल को घेरा और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने तक की मांग कर दी।

गौरतलब है की भाजपा कर्यकर्ताओं ने कल केजरीवाल के बयान को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

 

 

 

Similar News