प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह लेंगे बूथों की बैठक

Update: 2016-10-11 00:00 GMT

आगरा। ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आगरा महानगर की एक बैठक महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें बूथों के महानगर संयोजक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश से आये कार्यक्रम के अनुसार आगामी 16 और 17 अक्टूबर को आगरा महानगर की तीन विधानसभा और एत्मादपुर विधानसभा के शहरी क्षेत्र की विधानसभावार प्रदेश महामंत्री श्री पंकज सिंह और प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह बूथ अध्यक्षो की बैठक लेंगे और बूथ अध्यक्षों को किट दी जायेगी।

उत्तर विधानसभा का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर में 16 अक्टूबर को 4 बजे से होगा इसके संयोजक विनोद अग्रवाल है।दक्षिण विधानसभा का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष पार्क दिनाँक 17 अक्टूबर को 4 बजे से होगा इसके संयोजक अश्वनी शर्मा है। छावनी विधानसभा का कार्यक्रम 17 अक्टूबर को 1 बजे से होगा इसके संयोजक रामवीर सोवरिया है। एत्मादपुर का कार्यक्रम दिनांक 16 अक्टूबर को टीएस मैरिज होम खंदौली में 1 बजे से होगा इसके संयोजक जे डी शर्मा है। बैठक में बृज क्षेत्र के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ताजी ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से बताई।

 महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने सभी कार्यकर्तायों को कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षो की महत्वता बताई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजना बताई  कार्यक्रम की विधानसभा वार जिम्मेदारियां सुनिश्चित कर दी गई है। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी वशिष्ठ जी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से बबलू लोधी अर्चना अग्रवाल अशोक कोटिया विनय पाटनी मोंटी गुप्ता अपर्णा सिंह संजीव चौबे संजय जैन मंगल सिंह चौहान गजेन्द्र सिंह महेश शर्मा विनोद सारस्वत हरवीर विनोद बघेल हेमंत दीक्षित पिकी सक्सेना मून पंडित अनिरुद्ध भदौरिया धर्मवीर लोधी महेश निषाद मनोज वर्मा पंकज अग्रवाल सहमीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि रहे।

15 सदस्यीय टीम का किया गठत
बैठक के दौरान आईटी विभाग की 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।  इसमें महानगर संयोजक अमरजीत बरनवाल, महानगर सह सयोजक गरैरव सिंह राजावत, गुड्डू मैनन, संतोश कुमार कुषवाह,, वैभव श्रीवास्तव, सदस्य दीपक जैन, वात्सल्य उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार सविता, उपदेष चौहान, संजय षर्मा, एनके षर्मा, रवि सिंह, सक्षम महाजन, राजेष प्रजापति, राहुल यादव को षामिल किया है।

Similar News