जनमानस

Update: 2015-06-26 00:00 GMT

आम हुए खास


एक अखबार में फोटो केप्सन खबर पढ़ी, खबर पढ़कर चेहरे पर मुस्कान तैर गई। खबर थी रांची खास आमों का विवाद अब बिहार से झारखण्ड पहुंच गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी से आमों की सुरक्षा हेतु सरकारी आवास पर श सहित गार्ड तैनात किए हैं। उसी तर्ज पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा के आवास पर लगे आमो को खास बना दिया है। हर आम पर नम्बर डाला गया है और विधिवत उनकी गणना का सिलसिला चलता रहता है। कि कहीं कोई आम की चोरी तो नहीं हो गई। उक्त हास्यास्पद खबर हमें हंसने के साथ ही कुछ चिंतन करने के लिए भी प्रेरणा देती है।
विचारणीय यह है कि हमारे नेता जो जनता के सेवक कहलाते हैं। देश की जनता की सुरक्षा के लिए जहां जवान ना काफी हो ऐसे में मुख्यमंत्री को अवाम की सुरक्षा से अधिक चिंता अपने बंगले में लगे आमों की है। क्या यह लोकतंत्र के लिए शुभ लक्षण हो सकता है। उक्त कार्यवाही सामंतवादी सोच प्रदर्शित करती है। इस तरह की कार्यवाही पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। देश का सुरक्षा बल देश की जनता के लिए है न कि इन सफेदपोश नेताओं के लिए।

                                                      कुंवर वीरेन्द्र सिंह विद्रोही

Similar News