भाजपा ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान, राज्यों के दौरे पर अमित शाह

Update: 2015-05-01 00:00 GMT

नई दिल्ली। कथित रूप से दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब जनसंपर्क अभियान की शुरू कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रवाना हो रहे हैं।
इसके बाद वह पंजाब व उत्तराखंड जाएंगे। जनसंपर्क अभियान शुरू करने से पहले अमित शाह ने शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के वक्त पार्टी महासचिव रामलाल भी उनके साथ थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों से मिलेंगे और पार्टी की विचारधारा पर बात करेंगे। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
भाजपा ने गुरूवार को दावा किया था कि पार्टी सदस्यों की संख्या करीब 10.5 करोड हो गई है और यह दुनिया में सबसे बडी पार्टी के तौर पर उभरी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि भाजपा करीब 10.5 करोड सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बडी पार्टी बन गई है। हम इस बारे में खुश हैं। शाह ने इस लक्ष्य को हासिल करने का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की कठोर मेहनत को दिया।


Similar News