अंडमान में भूकंप का झटका, सुनामी का खतरा नहीं

Update: 2015-05-01 00:00 GMT


नई दिल्ली। अंडमान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 2:29 बजे रिक्टर पैमाने 5.3 तीव्रता वाले झटके से अफरातफरी मच गई। भूकंप का झटका लगने के बाद अंडमान में सुनामी की आशंका जताई गई थी जिसे बाद में खारिज कर दी गई।
भूकंप का केंद्र पापुआ न्यू गिनी की राजधारी कोकोपो से 111 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। हालांकि पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेताया है कि भूकंप के केंद्र के 299 किलोमीटर की दूरी में सुनामी की लहरें आ सकती है। पापुआ न्यू गिनी में अकसर भूकंप आते हैं। पापुआ न्यू गिनी भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है। वहां की जनसंख्या 70 लाख 59 हजार है।
इससे पहले पिछले महीने अंडमान द्वीप समूह के उत्तरी भागों भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
यह भी पढ़ें- पहले कभी नहीं देखा था नेपाल जैसा भूकंप का तांडव: रामदेव
मालूम हो कि नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से नेपाल और भारत के कई राज्यों में लगातार झटके आ रहे हैं। भारत में खासकर उत्तर-पूर्व राज्यों में भूकंप के झटकों का आना लगातार जारी है।
इसी दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पूर्वोत्तर के राज्य खासकर असम, नागालैंड में इसकी तीव्रता मध्यम रही।



Similar News